Renault Kwid Facelift भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपए

By

At: 07:50:00

Comments: 0

Renault Kwid Facelift भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपए


Renault-kwid-Facelift-lifesaystechnology-technology-talks

इस कार का मुकाबला नई लॉन्च S-Presso, ऑल्टो, ऑल्टो K10, डैटसन रेडी-गो से होगा।

नई दिल्ली. रेनो क्विड फेसलिफ्ट (Renault Kwid Facelift) कार भारत में लॉन्च हो गई है। कार को Kwid Climber नाम दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरुम) है, जो कि S-Presso से सस्ती है। मारुति सुजुकी ने 30 सितंबर को 3.69 लाख रुपए के शुरुआती कीमत में S-Presso को लॉन्च किया था।

Kwid का अपडेटेड वर्जन है Kwid Facelift
Kwid Facelift कार Kwid का ही अपडेटेड वर्जन है। भारत में अब तक करीब तीन लाख से ज्यादा क्विड कार की बिक्री हो चुकी है। रेनो क्विड फेसलिफ्ट कार पहले के मुकाबले काफी स्पोर्टी लुक में नजर आती है। इस कार का मुकाबला नई लॉन्च S-Presso, ऑल्टो, ऑल्टो K10,डैटसन रेडी गो से होगा। यह कार 6 कलर ब्लू, फेयरी रेड, मूनलाइट सिल्वर, आइस कूल व्हाइट, आउट ब्लैक ब्रांज और इलेक्ट्रिक ब्लू में आएगी।

इंजन
नई क्विड फेसलिफ्ट दो SCe (स्मार्ट कंट्रोल एफिशिएंसी) पेट्रोल इंजन 0.8 लीटर और 1.0 लीटर में आएगी। इसका 0.8 लीटर वाला इंजन 54PS की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं 1.0 लीटर वाला इंजन 68PS की पावर और 91 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करेगा। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएंगे। 1 लीटर वेरिएंट में 5 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

कीमत
वेरिएंट कीमत
Kwid STD 0.8-litre SCe MT 2.83 लाख रुपए
Kwid RXE 0.8-litre SCe MT 3.53 लाख रुपए
Kwid RXL 0.8-litre SCe MT 3.83 लाख रुपए
Kwid RXT 0.8-litre SCe MT 4.13 लाख रुपए
Kwid RXT 1.0-litre SCe MT 4.33 लाख रुपए
Kwid Climber 1.0-litre SCe MT 4.54 लाख रुपए
Kwid RXT 1.0-litre SCe AMT (Easy-R) 4.63 लाख रुपए
Kwid Climber 1.0-litre SCe AMT (Easy-R) 4.84 लाख रुपए

फीचर्स
कार में नई डिजाइन का क्रोम ग्रिल और Split हेडलैंप मिलेगी। टेललैंप सी शेप LED लाइट में आएगी। साथ ही इंटीरियर में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। सेफ्टी फीचर्स के लिए कार में ड्राइवर साइड एयरबैग मिलेगा। वहीं पैसेंजर साइड एयरबैग का भी ऑप्शन होगा। इसके अलावा एबीएस के साथ ईबीडी, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा के साथ स्पीड सेंसरिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

डायमेंशन
लंबाई - 3731mm
चौड़ाई - 1579mm
व्हीलबेस - 2422mm
ग्राउंड क्लीयरेंस - 184mm
बूट स्पेस - 279 लीटर

Source:- money bhaskar

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © Technology Talks - Tech News, Gadgets, Smartphones, Mobile, Tips & Tricks, Laptop & Reviews. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates
Google Ads